Friday 17 January 2014

जाट कहिन

1-एक बार एक जाट  और एक तेली मे बातो की बाजी लग गी ,तेली बोला- जाट रे जाट तेरे सिर पर खाट ,जाट कु लगा अक तेली ने बाजी चढ़ा दी ,अब जाट कु कुछ होर तो सूझहा नी बोला -तेली रे तेली तेरे सिर प कोहलू ,तेली बोला- ना रे जाट के लगी नी, जाट बोला तेली के लगी हो या ना लगी हो बोहज़े मे तो तू दब ही जागा।

2-एक बार लाला जी देसी घी खरीद कर लाये ,खाना खाते टाइम घी का स्वाद लकेर लाला जी अपनी पत्नी से बोले लालन एक बात कहु अगर जाट ना सुन रा हो ,लालन बोली कहो लाला जी कोए ना सून रा ,लाला जी बोले लालन यो देसी घी ऐसी चीज है हर चीज कु बना दे ,अब जाट जरा ता रस्ते मे कु ,उस गया सुन ,बोला ओ लाला तू देशी घी से तम्बाकू बना का दिखा (तम्बाकू होके मे पिया जाता है और उसे बनाते समय शिरा डालते है ),लाला जी बोले लालन मे कहु ना था की कही जाट ना सुन रा हो...........

3-एक बार एक जाट दिल्ली घुमण आया ,जब घर से चला तो जाटनी बोली एक बात कहु जी, सुना है दिल्ली मे गाव वालो को ठग ले है जरा देख भाल क जायो ,जाट बोला तू घबरवाना जाटनी मे इतना बावला ना हु। अब जाट आगय दिल्ली मे ,उंची -उंची बिल्ड़िंग देखकर जाट नु बड़ा मजा आ रा था। अब जाट ऐसी ही उंची सी बिल्ड़िंग निहार रा था इतने मै एक ठुल्ले (दिल्ली पुलिस का सिपाई ) की जाट प निघा पड़गी। ठुल्ला बोलो रे ताऊ का देखय सय फ्री मय इन्हया देखन के पैसे लग सय ,चल बता कितनी मंजिल देखी ,अब जाट की खोपरी घूम गी ,बोला भई मन्ने तो बस चार मंजिल ही देखी ,ठुल्ला बोला चल ताऊ २० रुपए निकाल ,अब  जाट ना २० रूपए तो दे दिये अर वहा सय फुट लिया ,अग्गे जायके  एक पेड़ के निच्य बैठ के सोचन लगा ले जाटनी कहय ती अक दिल्ली वाले ठग ले,मंजिल देखी १२ अर पैसे दिये ४ के ही। लगा दिया ४० रुपये का चुना जब हिसाब देगा जब पता चल जा गा अक जाट भी दिल्ली वालो कु ठग ले है.।

4-एक बर जाट घुमण आग़ा शहर म ,घूमते -घूमते वो पहुँचगा लाला जी की मिठाई की दुकान प , लाल जी अपने शोकेश मे अच्छी -अच्छी मिठाई सजाकर अपनी गद्दी प बैठकर ग्राह्कों का इंतजार कर रे ते ,अब जाट न अपनी ऊँगली लाला जी की आँख मे देनी की कोशिस करी तो लाला बोला रे जाट आँख फोड़े गे का ,जाट बोला तेरी तो फुट ही रही ,अक इतनी बढया -बढया मिठाई तेरे साम्ने रखी अर तू खा नी रहा। लाला बोला रे जाट मुज़है क अपणा नाश करना जो मिठाई खाऊ। जाट बोला रे तो लाला तू पाछे कु हो हम करंगे अपना नाश। 

No comments:

Post a Comment